'सूर्यदत्ता एज्यु-सोशियो कनेक्ट इनिशिएटिव्ह' के तहत उच्च शिक्षा के लिए १०० छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा
पुणे : सूर्यदत्ता एज्युकेशन फाउंडेशन की और से उच्च शिक्षा के लिए ( पदवी और पदव्युत्तर पदवी पाठ्यक्रम ) १०० छात्रों को १०० टक्का छात्रवृत्ति दी जानेवाली है . सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए २०२० - २०२१ इस शैक्षिक वर्ष में प्रवेश लेनेवाले छात्रों को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिलनेवाला है . कोरोना संसर्ग के कारन आ गए वित्तीय संकट में छात्रों को नुकसान नहीं होना चाहिए , उनका साल बर्बाद ना हो , इसलिए सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के एज्यु - सोशियो कनेक्ट & सीएसआर इनिशिएटिव्ह ' के तहत यह छात्रवृत्ति दी जाएगी . सप्टेंबर महिने मे सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट ने एमबीए , पीजीडीएम , एम.कॉम , एमएससी ऐसे अलग अलग पदव्युत्तर पदवी (पोस्ट ग्रॅज्युएट) पाठयक्रम के लिए पेहेले हि छात्रवृत्ति की घोषित कि थी . सूर्यदत्ता की समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र में विभिन्न शहरों , जिलों और तालुका स्तर का दौरा क...